{"_id":"67e9456caaea88ae3b03f0b8","slug":"police-takes-out-procession-of-father-who-murdered-daughters-sikar-news-c-1-1-noi1348-2780119-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sikar News: जुड़वा बेटियों की हत्या की, पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस, कहा- मैं आज का कंस, मुझे फांसी दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: जुड़वा बेटियों की हत्या की, पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस, कहा- मैं आज का कंस, मुझे फांसी दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 09:45 PM IST
Link Copied
सीकर जिले के नीम का थाना में बेटा नहीं होने पर 5 महीने की जुड़वा बेटियों की हत्या करने वाले आरोपी पिता का पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपी पिता अशोक ने जमीन पर पटलकर बेटियों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जिला अस्पताल से खेतड़ी मोड़ तक उसका जुलूस निकाला।
आरोपी अशोक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया और कहा- 'मैं आज की दुनिया का सबसे बड़ा कंस हूं और मैंने बहुत गलत काम किया, मुझे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उसने आगे कहा, 'मैं बहुत बेकार आदमी हूं और दुनिया में किसी को मुंह नहीं दिखा सकता।
दरअसल, 27 मार्च को आरोपी पिता अशोक ने अपनी 5 महीने की जुड़वा बेटियों की फर्श पर पटककर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह केवल यह थी कि वह बेटे की लालसा रखता था। लेकिन, 5 महीने पहले उसकी दो बेटियां हो गईं, जिससे वह नाराज था। बीते गुरुवार को अस्पताल में दोनों बच्चियों को टीका लगवाकर घर लाया गया था। दोपहर करीब 3 बजे का वक्त था। रोज की तरह अशोक की पत्नी अनिता अपनी सास बनारसी देवी के ताने सुन रही थी- बेटियां दी हैं, मेरे बेटे का वंश आगे कैसे बढ़ेगा। उस दिन अनिता ने सास को पलटकर जवाब दे दिया। अशोक ने अपनी मां बनारसी देवी के उकसाने पर अनिता को पीट दिया और मासूम जुड़वा बेटियों को बेड से उठाकर फर्श पर पटककर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद परिजन दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी अशोक ने दोनों बेटियों को कलेक्ट्रेट के पास जोहड़ में खड्डा खोदकर दफना दिया। मृतक बच्चियों के मामा सुनील यादव ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना पर रात को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। उस जगह को सीज किया गया, जहां दोनों बच्चियों को दफनाया गया था। वहीं, आरोपी पिता को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह पुलिस प्रशासन ने दोनों मासूम बच्चियों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी पिता को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आज आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस दौरान आरोपी का जुलूस निकाला गया। जलूस के दौरान थाना अधिकारी सुनीता बायल सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।