सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VIDEO : bus wheel ran over a woman head while she was trying to avoid a pothole in In Mathura

VIDEO : मथुरा में गड्डा बचाने के चक्कर में सिर पर चढ़ा बस का पहिया, पति और बेटी के साथ मकान देखकर लौट रही थी महिला

Digvijay Singh Digvijay Singh
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:09 PM IST
VIDEO : bus wheel ran over a woman head while she was trying to avoid a pothole in In Mathura
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित पोतरा कुंड के पास गड्ढे बचाने के चक्कर में बस से स्कूटी टकरा गई। टक्कर के कारण महिला स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिरी और उसके सिर के ऊपर से पहिया चढ़ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर वृंदावन गेट खड़ीखाई कच्ची सड़क निवासी साधना (36) अपने पति महेश पाल और बेटी हर्षिता (8) के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। तीनों लोग लक्ष्मीनगर स्थित शास्त्री नगर में अपने मकान को देखकर लौटकर पुराने घर पर जा रहे थे। अभी वह पोतरा कुंड के पास पहुंचे ही थे कि चौधरी मसाले वाले की दुकान के आगे गड्ढे को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार महिला के पैर बस से टकरा गए और स्कूटी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित स्कूटी से उछलकर महिला सड़क पर गिरी और बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। महेश पाल और हर्षिता की चीख निकल गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक और बस को मौके से पकड़ लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे को भरा पोतरा कुंड मार्ग पर यह गड्ढा पिछले काफी समय से बना हुआ था। गड्ढा भरने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रविवार को दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीमेंट और गिट्टी से गड्ढा भर दिया ताकि आग कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : वाराणसी में अग्रवाल समाज का चुनाव संपन्न

30 Mar 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्र शुरू, अलीगढ़ के नौरंगाबाद बाजार में चुनरी-पोशाक व नारियल आदि खरीद रहे श्रद्धालु

30 Mar 2025

VIDEO : बागपत: आरएसएस ने पथ संचलन निकाला

30 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने की मां शैलपुत्री की पूजा

30 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: अनुसूचित समाज के लोगों ने थाने पर की नारेबाजी

30 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : बागपत: कस्बे में निकाला गया पथ संचलन

30 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के लिए कलशयात्रा निकाली

30 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर: नव संवत्सर पर यज्ञ किया

30 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर का नाम किया जाए लक्ष्मीनगर : शास्त्री

30 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ की दादों पुलिस के डर से महिला ने की खुदकुशी, पुलिस पर महिला को बर्बरता से पीटने का आरोप

30 Mar 2025

VIDEO : अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी एसी ब्लास्ट... लगी भीषण आग

30 Mar 2025

Damoh News: यह तो हद है! अधिकारियों के क्षेत्र में दूसरी बार बना दी सड़क, आम लोगों की सड़कें दस साल से जर्जर

30 Mar 2025

VIDEO : Kanpur…सोना-चांदी ज्वैलर्स पर पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा

30 Mar 2025

VIDEO : कर्णप्रयाग के आदर्श विद्या मंदिर ने धूमधाम से मनाया सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव समारोह

30 Mar 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्र का पहला दिन...कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

30 Mar 2025

VIDEO : जालंधर में महिला तस्कर की इमारत पर चला बुलडोजर

30 Mar 2025

VIDEO : मथुरा में दबिश देने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भागने पर किया पथराव; तीन सिपाही घायल

30 Mar 2025

Alwar News: नव संवत पर करणी माता मंदिर पहुंचे मंत्री संजय शर्मा, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

30 Mar 2025

VIDEO : मंत्री अनिल विज ने रोहतक के एसएसपी को मिलाया फोन

30 Mar 2025

VIDEO : परीक्षा कक्ष से बाहर निकालने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आठ सौ रुपया फीस था बकाया

30 Mar 2025

VIDEO : बकाया फीस न जमा होने पर परीक्षा कक्ष से किया बाहर, अपमान से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

30 Mar 2025

VIDEO : नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री के रूप में पूजी गईं मां अलोप शंकरी, देवी भक्तों की उमड़ी भीड़

30 Mar 2025

VIDEO : नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ अलोपशंकरी सहित सभी देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजते रहे मां के जयकारे

30 Mar 2025

VIDEO : पर्यटन स्थल खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

30 Mar 2025

VIDEO : सिस्सू स्नो फेस्टिवल में लाहौली संस्कृति की धूम, पर्यटक भी झूमे

30 Mar 2025

Alwar News: पानी सप्लाई चेक करने पहुंचे अभियंताओं पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे अधिकारी, मामला दर्ज

30 Mar 2025

VIDEO : विहिप ने अनोखे अंदाज में किया हिंदू नव वर्ष का स्वागत, ढोल, नगाड़े और शंख ध्वनि के साथ मनाया नया साल

30 Mar 2025

VIDEO : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला घंडल में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित

30 Mar 2025

VIDEO : चंपावत में उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का शासनादेश जारी

30 Mar 2025

VIDEO : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कांग्रेस और एयरपोर्ट टैक्सी चालक यूनियन का प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे

30 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed