फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two labourers carrying out repair work at guest house in Vrindavan fell from third floor killing woman

मथुरा में तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर: महिला की माैत, युवक गंभीर घायल; गेस्ट हाउस में चल रहा था मरम्मत कार्य

Sun, 18 Oct 2026 04:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में गेस्ट हाउस में कार्य कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिर पड़े। हादसे में महिला की माैत हो गई, जबकि गंभीर घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Two labourers carrying out repair work at guest house in Vrindavan fell from third floor killing woman
गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में रमन रेती क्षेत्र स्थित श्यामा श्याम आश्रम के पीछे गेस्ट हाउस में जर्जर दीवार उतारने के दौरान एक महिला सहित दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिर गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


श्याम श्याम धाम के समीप एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय रचना और बाटी गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतारने का काम कर रहे थे। तभी अचानक दीवार के साथ दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गौशाला की ओर जा गिरे। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने कार से घायलों को सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक मजदूर का उपचार जारी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस सेवा शर्मा अस्पताल पहुंची और उसके बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि तीन मंजिला गेस्ट हाउस में  मरम्मत का कार्य चल रहा था। तीन मंजिला इमारत से गिर कर एक मजदूर महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।  घटना की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed