{"_id":"67e98593e965050e390abb59","slug":"video-day-before-eid-in-mussoorie-shops-decorated-on-main-road-of-village-crowd-of-buyers-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मसूरी में ईद से एक दिन पूर्व गांव के मेन रास्ते पर सजी दुकानें, खरीदारों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मसूरी में ईद से एक दिन पूर्व गांव के मेन रास्ते पर सजी दुकानें, खरीदारों की लगी भीड़
गाजियाबाद के मसूरी में सोमवार को ईदुल फितर मनाई जायेगी। माह रमजान का रविवार को उनतीसवां आखरी रोजा माना जा रहा है। शाम को चांद देखकर सोमवार सुबह ईद मनाई जायेगी। अरब देशों में शुक्रवार को चांद देखकर रविवार को ईदुल फितर का त्यौहार मनाया गया। सोमवार को ईदुल फितर त्यौहार की तैयारी के लिए लोगों की जरूरत के सामान की दुकानें भी गांव के मैन रास्ते पर दोनों तरफ लगा दी गई हैं।
दुकानों पर अपनी-अपनी जरूरत का सामान खरीदने आ रहे लोगों की भीड़ लग रही है। शीर व खीर बनाने के लिए दूध, सेवईं, काजू, बादाम, पिस्ता, चिरोंजी, गोला, किसमिस, छुआरे आदि खरीदी जा रहे हैं। वहीं आने वाले महमानों को शीर व खीर खिलाने के लिए नये चम्मच,प्याले,कटौरी व प्लेट भी खरीदी जा रही हैं।
बच्चों के लिए रंग बिरंगें रेडीमेड कपड़ों और जूते चप्पलों की खरीदारी भी हो रही है। गावों में भी अब पैकेट के दूध का इस्तेमाल हो रहा है जिसमें मदर डेरी,अमूल,परम,पारस आदि के दूध की बिक्री खूब हो रही है।पूरे रास्ते में काफी भीड़ हो रही है गांव में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।