{"_id":"67e92b951a09b4926f0742bd","slug":"video-little-artists-brightened-up-kansar-school-with-their-paintings-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नन्हे कलाकारों ने चित्रकारी से चमकाया कांसर स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नन्हे कलाकारों ने चित्रकारी से चमकाया कांसर स्कूल
मन में कुछ अच्छा करने का जुनून और हौंसला हो तो सब हासिल किया जा सकता है। इसी वाक्य को चरितार्थ किया है शिक्षा खंड माजरा और विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी के अंतर्गत आने वाले धारटीधार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के विद्यार्थियों ने। यहां पर स्कूली बच्चों ने विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर चित्र उकेर कर विद्यालय की शोभा बढ़ाई है। दरअसल, इसी विद्यालय में सेवादार के पद पर कार्यरत सुरेश शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा ने रविवार के दिन भारतवर्ष के महापुरुषों महात्मा गांधी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, चंद्र शेखर आजाद, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम आज़ाद के चित्र विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर चित्रित किए। हिमांशु शर्मा की चित्रकारी देखकर विद्यालय के बच्चों कोमल देवी, आरती देवी, अक्षरा शर्मा, बुलबुल, गुंजन, संस्कृति शर्मा, राधिका शर्मा ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए फूल पत्तियों व लिखावट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बच्चों के साथ इस कार्य को पूर्ण करने में विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका नेहा शर्मा, अनिल शर्मा व बबिजा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने नन्हे चित्रकारों की कलाकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बच्चों की विद्यालय के प्रति मेहनत, लगन और समर्पण देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चों के अन्दर अद्भुत प्रतिभा विद्यमान होती है, ज़रूरत है तो सिर्फ बच्चे की क्षमता को पहचान कर सही अवसर प्रदान करने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।