Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : On the first day of Chaitra Navratri a huge crowd of devotees gathered at the court of Maa Chintapurni
{"_id":"67e8dcb9adab7ed8c10f2ae6","slug":"video-on-the-first-day-of-chaitra-navratri-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-the-court-of-maa-chintapurni-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें माता रानी के दर्शन को लगनी शुरू हो गईं। पहले नवरात्रि के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के उपलक्ष पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से बड़े ही मनमोहक तरीके से सजाया गया है। मंदिर की सजावट का कार्य उत्तर प्रदेश के कानपुर के श्रद्धालु तिलक राज शर्मा द्वारा करवाया गया है।सुबह दस बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन मेन बाजार को भी पार कर गई थी। नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी वाइट सुमंत कालिया ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती है, इसलिए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।