{"_id":"6ad48ef7c55cd9d9f9097ae2","slug":"video-bharwain-chowk-si-rajesh-kumar-dhiman-death-bus-accident-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: भरवाईं चौक पर दो बसों के बीच दबे एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत, ड्यूटी निभाते गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: भरवाईं चौक पर दो बसों के बीच दबे एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत, ड्यूटी निभाते गंवाई जान
हिमाचल प्रदेश के भरवाईं चौक पर ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में थाना चिंतपूर्णी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान की मौत हो गई। शनिवार रात जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने के दौरान वह दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआई राजेश कुमार धीमान शनिवार रात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ भरवाईं चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान मुबारिकपुर और देहरा की ओर जा रही दो बसें एक तंग मोड़ पर एक-दूसरे को पार कर रही थीं। इस बीच राजेश कुमार धीमान दोनों बसों के बीच फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रविवार दोपहर ऊना में पोस्टमार्टम के बाद एसआई राजेश कुमार धीमान का पार्थिव शरीर भरवाईं थाना लाया गया। यहां डीएसपी अंब अनिल पटियाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पुलिस कर्मियों, स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधायक बबलू ने भी पुष्प अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के निधन से शोक
राजेश कुमार धीमान को पुलिस विभाग में मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था। ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास करते हुए उन्होंने अपनी जान गंवा दी।
उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पुलिस विभाग ने भी एक समर्पित अधिकारी खो दिया है। उनकी सेवाओं और कर्तव्यपरायणता को क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।