{"_id":"67e8d4b91f362f03520029e9","slug":"video-rayabral-ma-taraka-taralra-oura-dasaema-bhaugdha-tana-lga-gabhara-nprpa-sa-ghayal-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में ट्रक, ट्रेलर और डीसीएम भिड़े... तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में ट्रक, ट्रेलर और डीसीएम भिड़े... तीन लोग गंभीर रूप से घायल
यूपी के रायबरेली में रविवार की सुबह करीब 6 बजे तीन ट्रक, ट्रेलर और डीसीएम हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर गांव के पास हुआ। यहां मध्य प्रदेश के छतरपुर नौगांव निवासी चालक गणेश कुशवाहा डीसीएम में मूगफली के दाने लादकर अयोध्या जा रहा था। आगे जा रहे डंपर चालक ने ब्रेक मारी तो वह डंपर में पीछे से भिड़ गया। इसी समय पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक सुल्तानपुर जनपद के सोनारा गोसाईगंज निवासी रफीक अहमद व उसका भाई अरबाज खान और डीसीएम चालक गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।