{"_id":"67e8ca54d8ea23e7a404d1fb","slug":"video-15-lakh-rupees-fine-collected-in-two-months-for-electricity-theft-in-nadaun-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नादौन में बिजली चोरी पर दो माह में वसूल किया 15 लाख रुपए जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नादौन में बिजली चोरी पर दो माह में वसूल किया 15 लाख रुपए जुर्माना
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड हमीरपुर ने नादौन क्षेत्र में बीते दो माह में अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों से 15 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। घरेलू कनेक्शन की बिजली को कर्मशियल के लिए प्रयोग करने पर कार्रवाई की गई है। बिजली चोरी करने वालों को चेतावनी जारी की गई है कि यदि भविष्य में बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए तो जुर्माने के साथ ही बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। एक ही उपभोक्ता बार बार बिजली चोरी करता हुआ पाया गया तो इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों व फील्ड में तैनात कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करें। यदि कोई बिजली चोरी करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। नादौन विद्युत उपमंडल में आधा दर्जन बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। यहां पर घरेलू बिजली कनेक्शन से व्यवसायिक कार्य कर पर कार्रवाई की गई है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के हमीरपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि नादौन क्षेत्र में में बिजली चोरी के मामलों में 15 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को जारी किए गए हैं। बिजली की चोरी करना कानूनी अपराध है। जुर्माने के साथ ह सजा का भी प्रावधान है, ऐसे में लोग बिजली चोरी न करें। ऐसे में मामलों में बोर्ड सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।