{"_id":"67e8d1c3e18661c8190a28ed","slug":"video-palna-ta-bna-thaya-vayavasathae-naha-jata-paya-parashasana-nprsa-ta-ma-saka-para-lga-ha-matata-ka-dhara-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्लान तो बना दिया, व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया प्रशासन; रूसी टू में सड़कों पर लगे हैं मिट्टी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्लान तो बना दिया, व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया प्रशासन; रूसी टू में सड़कों पर लगे हैं मिट्टी के ढेर
नैनीताल में व्यवस्थाएं जुटाने से पहले ही प्रशासन ने अस्थायी पार्किंग का संचालन शुरू करा दिया है। रूसी बाईपास पर नाली का काम होने के कारण सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे हैं। वहीं अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने पर्यटन सीजन को लेकर बैठक कर अस्थायी पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने व शटल बस चलाने के निर्देश दे दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने अस्थायी पार्किंग स्थल रूसी बाईपास व नारायण नगर में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जिला पंचायत की टीम भी मौके पर जम गई। अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटा पाया। इसके चलते वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रूसी बाईपास पर सड़क किनारे नाली का काम होने के कारण मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं रूसी टू में बने शौचालय में भी गंदगी फैली है। वहीं यात्री प्रतीक्षालय में भी सफाई नहीं है जिससे पर्यटन कारोबारियों में नाराजगी है। इस मामले में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्था लागू कर दी है। अस्थायी पार्किंग स्थल पर सफाई और पानी की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत को निर्देशित कर दिया है। नाली के काम के कारण सड़क पर फैली मिट़्टी को लोनिवि की ओर से हटवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।