{"_id":"6ad44d69235d76b5300ee84d","slug":"video-sirmaur-drug-free-youth-campaign-pajhota-college-250-students-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 250 विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, योग और पारंपरिक खेलों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 250 विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, योग और पारंपरिक खेलों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:09 AM IST
Link Copied
युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय पझौता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदोल टपरोली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसकी मुख्य विषयवस्तु स्वस्थ युवा और नशामुक्त युवा रही। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, योग और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक योग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाया गया। विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा के शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनय कुमार चौहान ने योग और पारंपरिक खेलों के प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चम्मच दौड़, एक फूल दो माली, संगीत कुर्सी और मटका फोड़ सहित छह पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, खेल भावना और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संदेश दिया गया कि खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
पोस्टर और नारा लेखन से फैलाया जागरूकता का संदेश
नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नशामुक्त जीवन के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला और विचारों के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।
जदोल टपरोली विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि योग और पारंपरिक खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई।
राजकीय महाविद्यालय पझौता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय, चंडीगढ़ की ओर से इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए महाविद्यालय की इकाई का चयन होना गर्व की बात है।
उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवी कविता चौहान ने किया, जबकि स्वयंसेवी नेहा वर्मा ने अतिथियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रशासन और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।