Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Umaria News: Collector Dharnendra Kumar Jain offered prayers at Maa Birasini temple
{"_id":"67e8bcd0081d13fc630b9f83","slug":"on-chaitra-navratri-collector-dharnendra-kumar-jain-offered-prayers-at-birasini-temple-umaria-news-c-1-1-noi1225-2779402-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: मां बिरासिनी मंदिर पहुंचे कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, नवरात्र के प्रथम दिन की घटस्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: मां बिरासिनी मंदिर पहुंचे कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, नवरात्र के प्रथम दिन की घटस्थापना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 11:16 AM IST
Link Copied
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जिलेभर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के प्रथम दिन जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मां बिरासिनी के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम और एसडीएम अंबिकेश सिंह ने बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्र के प्रथम दिन शक्ति की उपासना हेतु घट स्थापना की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ घट स्थापना कर देवी आराधना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। मां बिरासिनी शक्तिपीठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह
मां बिरासिनी मंदिर जिले का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहां चैत्र और शारदीय नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि के पहले दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। भक्तों ने माता रानी के चरणों में नारियल, चुनरी और फूल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई और हवन-पूजन का आयोजन किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
इस अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि नवरात्रि शक्ति साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। मां बिरासिनी से जिले की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की गई है। वहीं, जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम और एसडीएम अंबिकेश सिंह ने भी मां बिरासिनी के दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा
चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस बल को मंदिर परिसर में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर पालिका की टीम भी सक्रिय है। मां बिरासिनी शक्तिपीठ में नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।