{"_id":"67e930f89b6b829f1a03a730","slug":"video-havan-yagna-and-lighting-of-lamps-at-jamsani-mata-temple-on-hindu-new-year-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिंदू नव वर्ष पर जमासनी माता मंदिर में हवन यज्ञ व दीप प्रज्वलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिंदू नव वर्ष पर जमासनी माता मंदिर में हवन यज्ञ व दीप प्रज्वलन
उपमंडल बंगाणा के प्रसिद्ध जमासनी माता मंदिर में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर कमेटी द्वारा हवन यज्ञ पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक दीपक शर्मा और उप प्रबंधक विपिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर में हिंदू नव वर्ष को धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और संध्या काल में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। रात्रि संध्या में 1100 घी के दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाएगा। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर माता रानी के चरणों में नतमस्तक होकर नव वर्ष का स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानीय और दूर-दराज़ से आए भक्तगण उपस्थित रहे। इस आयोजन ने हिंदू नव वर्ष के महत्व को और अधिक गरिमा प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।