{"_id":"67e9374186803b3197091829","slug":"video-assembly-deputy-speaker-vinay-kumar-inaugurated-the-district-level-maa-nagar-koti-fair-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का शुभारंभ
जिला सिरमौर के नारग का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां नगर कोटि देवी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर से मेला मैदान तक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें मां नगर कोटी के कारदार, श्रद्धालु तथा स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां नगर कोटी मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि नारग में आयोजित होने वाला यह जिला स्तरीय नगर कोटी मेला जिला सिरमौर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि दशकों से इस मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ होता है, जिसमें न केवल नारग तथा पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के अन्य क्षेत्रों से भी लोग इस मेले में पहुंचते हैं। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन और खेलकूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। एसडीएम पच्छाद एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेला नारग डॉ प्रियंका चंद्रा ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, तहसीलदार पच्छाद प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार नारग विनोद वर्मा, बीडीओ पच्छाद सुनील दत्त, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणबीर पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत राजगढ़ ज्योति साहनी, प्रधान ग्राम पंचायत नारग वैशाली ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत दीद घलूत प्रमिला शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत वासनी संजीव तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।