{"_id":"67e9008747d1b4769205ae0b","slug":"tonk-news-hanuman-chalisa-on-new-hindu-year-tonk-news-c-1-1-noi1342-2779505-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk: हिंदू नववर्ष पर हनुमान चालीसा का पाठ, चंद्रवीर बोले- राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले मानसिक विकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk: हिंदू नववर्ष पर हनुमान चालीसा का पाठ, चंद्रवीर बोले- राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले मानसिक विकृत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 05:37 PM IST
Link Copied
देशभर में आज हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। टोंक में भी पहली बार भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की पहल पर शहर के छावनी चौराहे पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा नेता प्रभु बाडोलिया, नीलिमा आमेरा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। इसके साथ ही शहरवासी भी भारी संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुए।
इस दौरान सबसे खास नजारा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का देखने को मिला, जिन्होंने हाथों में मंजीरे लेकर हनुमान चालीसा की राममय धुन पर थिरकते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- जो लोग बिना इतिहास पढ़े बयानबाजी कर रहे हैं, वे मानसिक रूप से विकृत हैं। उन्होंने शायद इतिहास नहीं पढ़ा है, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने हिंदू संस्कृति के बचाव और समाज के उत्थान के लिए विदेशी आक्रांताओं से जो लड़ाई लड़ी, उसे हिंदू समाज कभी भूल नहीं सकता।
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी राणा सांगा पर दिए गए सपा सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इन नेताओं के पास कोई काम नहीं है, बस विवादित बयान देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राणा सांगा वह महान योद्धा थे, जिनके शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी वे देश को बचाने के लिए लड़ते रहे। आज अगर देश आजाद है तो यह उन्हीं महान योद्धाओं के बलिदान की वजह से है। हम उस महान योद्धा के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।