{"_id":"67e933d8720a068bc10d1902","slug":"video-sultanpur-pacaparana-tharagaha-para-naha-lgana-thaga-hathao-ka-apamana-ka-parataka-mal-hathavatha-sagathana-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: पांचोपीरन दरगाह पर नहीं लगने देंगे हिंदुओं के अपमान का प्रतीक मेला -हिंदूवादी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: पांचोपीरन दरगाह पर नहीं लगने देंगे हिंदुओं के अपमान का प्रतीक मेला -हिंदूवादी संगठन
संभल, बहराइच के बाद अब मुस्लिम आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी के पांच सिपहसालारों की सुल्तानपुर स्थित कब्रगाह पांचोपीरन में लगने वाले सावनी मेला पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रश्न उठा दिया है। शनिवार को इन संगठनों ने सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में सैय्यद सालार गाजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जिसके जरिये शहर में गोमती किनारे स्थापित पांचोपीरन दरगाह में हर साल सावन माह में लगने वाले सावनी मेले को हिंदू अपमान का प्रतीक बताते हुए इसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
जैसा कि विदित है कि यूपी के सुल्तानपुर शहर में गोमती के दक्षिणी तट पर सैकड़ों साल पुरानी पांचोपीरन दरगाह है। सरकारी अभिलेखों व जनश्रुतियों के अनुसार इस दरगाह में मुस्लिम आक्रांता महमूद गजनवी के भांजे सैय्यद सालार मसूद गाजी के सिपहसालारों की कब्रे हैं जिन्हें तत्कालीन कुशपुर के भर राजा नंदकुंवर ने मार गिराया था। इसी दरगाह पर हर साल सालाना उर्स व सावनी मेला लगता है। बताते हैं कि सावनी मेला कुशपुर के अंतिम हिंदू शासक राजा नंदकुंवर पर मुस्लिम आक्रांता खिलजी की विजय के 'उल्लास' व हिंदुओं के अपमान का प्रतीक है। जिसके विरोध में गौरक्षा वाहिनी प्रमुख सर्वेश सिंह की अगुवाई में विश्व हिंदू महासंघ व विहिप आदि हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। 'गाजी-पाजी' के नारे खूब लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।