सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   VIDEO : Road got damaged in Pendra in two months

VIDEO : पेंड्रा में खुली भ्रष्टाचार की पोल!, लाखों रुपये से बनी नई सड़क, दो माह में उखड़ी

Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:39 AM IST
VIDEO : Road got damaged in Pendra in two months
जिले में चल रहे निर्माणकार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कहने को तो जिला बनने के बाद यह अनियमितता कम होने के बजाए बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला फिर सामने आया है। निर्माण कार्य को अभी दो माह भी नहीं हुए हैं पर लाखों रुपयों की लागत से बना सीसी रोड अभी से उखाड़ने लगा है। ऐसे में लाजमी है कि जवाबदारों पर जवाबदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए। हम बात कर रहे है पेंड्रा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अमरपुर के अमरपुर से लटकोनी पहुंच मार्ग पर पिछले दो माह पहले बने सीसी रोड निर्माणकार्य की। जिसे ग्राम पंचायत अमरपुर के द्वारा तीन भागों में 15वें वित्त की 10 लाख रुपये की राशि की लागत से बनाया गया है। यह निर्माणकार्य किस इंजीनियर और किस एसडीओ की देखरेख में बनाया गया। यह भी संदिग्ध है। क्योंकि यह सीसी रोड बनाए जाने के एक से डेढ़ माह में ही जगह-जगह उखाड़ने लगा। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह निर्माणकार्य में कितना निम्नस्तर का सामग्री का उपयोग किया गया होगा। सीसी रोड निर्माणकार्य में शासन के इस्टीमेट में सीसी रोड की मोटाई 6 इंज होना चाहिए। साइड में ही 6 इंच की मोटाई दिखाई दे रही है। जबकि बीच-बीच में 2 से 3 इंच की ही ढलाई की गई है। जबकि नियमत वाइब्रेटर का भी उपयोग करना था।र ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया गया। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस निर्माण कार्य को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने की बात कहते हुए इस निर्माणकार्य की जांच करवाने और संबंधित अधिकारियों जिनकी देख रेख में यह निर्माणकार्य हुआ है। उनपर भी कार्यवाही करने की शिकायत जिले के कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी के साथ जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र प्रसाद वैध के साथ ही संबंधित विभाग और सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में की है। पूरे मामले की जांच किये जाने की मांग की है। वहीं मामले में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग पेंड्रा के संबंधित इंजीनियर गौरव बेतवार से मामले की जानकारी ली गई तो वो गोलमोल जवाब देते नजर आए। जबकि विजेंद्रनाथ दिवाकर ने भी इस निर्माणकार्य से खुद को अलग बतलाया। जबकि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग पेंड्रा के एसडीओ श्याम दास मोहले जिनकी देखरेख में जनपद पंचायत पेंड्रा का निर्माणकार्य संबंधित कार्य देखने व उसकी गुणवत्ता पर नजर बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है। भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सूचना पलट में जानकारी तक नहीं लिखी गई है। वो मामले में गोलमोल जवाब देते नजर आए। जबकि सीसी रोड निर्माणकार्य को निम्न स्तर का निर्माणकार्य बतलाया है। उनका कहना है कि सीसी रोड निर्माणकार्य में अनियमितता बरती गई है। मेरे पास भी शिकायत आई है पर उन्होंने दोषियों के खिलाफ जवाबदारी तय करने के बजाए 10 लाख की लागत से बने सीसीरोड पर रिपेरिंग करवाने की बात कही है। वहीं मामले में जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र प्रसाद वैध का कहना है ज्वाइंट टीम बनाकर मामले की विधिवत जांच करवाई जाएगी और मामले में जो भी दोषी व्यक्ति है। जिसके द्वारा घटिया निर्माणकार्य कराकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है। उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : UP: एक्सप्रेस-वे के पुल पर बीम लगाते समय गिरा गर्डर, धमाके के साथ टूटे चार बीम, तीन मजदूर दबे

23 Mar 2025

VIDEO : आजमगढ़ में दो पक्षों में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, मौके पर पुलिस बल तैनात, छह हिरासत में

23 Mar 2025

VIDEO : BJP बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष - 10वीं में दाखिला ले लें तेजस्वी, कागज पढ़ना तो सीख ही लेंगे

23 Mar 2025

VIDEO : नवरात्र से पहले सड़क गड्ढामुक्त करने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन

23 Mar 2025

Nagaur: पेपर लीक के कारण भर्ती परीक्षाओं से डगमगाया युवाओं का भरोसा, ईओ-आरओ परीक्षा में मात्र 18.66% उपस्थिति

23 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर विधान पाठ का आयोजन

23 Mar 2025

VIDEO : इंदिरापुरम में बिहार दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

23 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी की एक शाम सनातन के नाम, शुभम लॉन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

23 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में व्यापारियों का होली मिलन समारोह, खेली गई फूलों की होली, सजी सांस्कृतिक संध्या

23 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह, कार्यक्रम में बांसुरी की धुन बनी आकर्षण, श्रोता हुए मुग्ध

23 Mar 2025

VIDEO : होली मिलन समारोह का आयोजन, राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया

23 Mar 2025

VIDEO : काशी वंदन कार्यक्रम में दिल्ली के संगीतकार ने दी प्रस्तुती, गूंजा निंदिया जगाए गीत, श्रोता हुए मुग्ध

23 Mar 2025

VIDEO : माखी थाने के पूर्व एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

23 Mar 2025

VIDEO : बागपत : याद किए गए क्रन्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

23 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: रिंकू बिरला को चुना गया प्रधान

23 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज ने एकजुट होने की अपील की

23 Mar 2025

VIDEO : शामली: शुगल मिल गेट पर किसानों ने किया हवन

23 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: तीनों बच्चों का किया अंतिम संस्कार

23 Mar 2025

VIDEO : बागपत: दहेज प्रथा पर रोक लगाने का संकल्प लिया

23 Mar 2025

VIDEO : शामली: जलालाबाद जैन मंदिर में मनाया वार्षिक रथयात्रा महोत्सव

23 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में जारी रहा सफाई अभियान

23 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग करेगा शोषण, तो भाकियू देगा जवाब

23 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में गंगीरी के गांव जरैठ निवासी विजय सिंह की हजारा नहर में तलाश, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन

23 Mar 2025

VIDEO : विजय पांडेय बोले- सेंट्रल स्टेशन पर चोरी की घटनाओं पर लगाएंगे अंकुश

23 Mar 2025

VIDEO : डिफेंस लिटरेचर फेस्टिवल...कर्नल भास्कर भारती और मेजर जनरल देव अरविंद चतुर्वेदी ने सुनाए वीरता के किस्से

23 Mar 2025

VIDEO : विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन, 500 लोग रिश्ते के लिए आए

23 Mar 2025

MP Crime: कटनी में फाइनेंस कर्मियों ने 145 महिलाओं से ठगे 35.49 लाख रुपये, धोखाधड़ी की जांच में जुटी पुलिस

23 Mar 2025

VIDEO : नैनीडांडा क्षेत्र विकास समिति ने किया महाकौथिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

23 Mar 2025

VIDEO : इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर...कलाकारों ने दी नेपाली लोकनृत्य की प्रस्तुति

23 Mar 2025

VIDEO : बागपत: पक्काघाट का गेट तोड़ा, आरोपी फरार

23 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed