{"_id":"6a57851e41c1ac85fb027d67","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4504324-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: ग्रामीणों की SDM को चेतावनी, सात दिन का अल्टीमेटम; नहीं शुरू हुआ काम तो महानदी पुल पर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: ग्रामीणों की SDM को चेतावनी, सात दिन का अल्टीमेटम; नहीं शुरू हुआ काम तो महानदी पुल पर चक्काजाम
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 07:33 PM IST
Link Copied
शिवरीनारायण से खैरताल मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) शिवरीनारायण को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी देने तथा निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शिवरीनारायण से खैरताल तक का मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के चलते कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभाग को तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए जाएं।
ग्रामीणों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो क्षेत्र की आम जनता और जनप्रतिनिधि अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं महानदी पुल पर चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली जनअसुविधा की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
वर्जन PWD विभाग से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार,, वर्ष 2026-27 के बजट में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तावित है। शासन की ओर से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया कर आगे की सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।