सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Video of young man before suicide in Korba goes viral

मौत से पहले लाइव वीडियो: कोरबा में मैकेनिक ने वीडियो बनाकर दी जान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 09:57 PM IST
Video of young man before suicide in Korba goes viral
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक ने मौत से पहले अपना लाइव वीडियो बनाकर उसे अपने दोस्तों को भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था। वीडियो में वह कह रहा है कि उसे घरवालों से कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पंतोरा थाना पुलिस ने फोन कर उसके साथ गाली-गलौज किया और थाने बुलाया है। उसने कहा कि इतनी गाली-गलौज के बाद अगर वह थाने जाएगा तो उसके साथ क्या होगा।

बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय सनत कश्यप, पिता धनीराम कश्यप, जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का निवासी था। वह उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास अशोक लीलैंड कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था। कंपनी की ओर से उसे वहीं रहने के लिए कमरा दिया गया था, जहां एक कमरे में दो लोग साथ रहते थे। उसका रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले, जो पहरिया गांव का रहने वाला है, शुक्रवार को गेवरा में रहने वाली एक युवती को लेकर फरार हो गया था। इसकी शिकायत पंतोरा थाना में दर्ज कराई गई थी।

युवक और युवती की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह पंतोरा पुलिस ने युवक के रिश्तेदार अमन पटले के नंबर से सनत कश्यप से फोन पर बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक पर दोनों को भगाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज की गई।

सनत ने अपने बनाए वीडियो में कहा है कि घरवालों की तरफ से उसे कोई टेंशन नहीं है, लेकिन पंतोरा थाना के पुलिसकर्मी उसे गाली दे रहे हैं और थाने बुला रहे हैं। उसने कहा कि जब उसने कुछ किया ही नहीं, तो उसे इतनी गालियां क्यों दी जा रही हैं। उसने यह भी कहा कि वह बहुत तनाव में है और धीरेंद्र को भगाने में उसका कोई हाथ नहीं है। इसके बाद सनत कश्यप ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतक अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन कोरबा पहुंच गए। परिवार में शोक का माहौल है। वहीं इस घटना के बाद निचले स्तर के पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोल्डन टेंपल पहुंची मिस इंग्लैंड की विजेता ग्रेस रिचर्डसन और शार्लेट ग्रांट

13 Mar 2026

अजनाला में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं- गैस एजेंसी मालिक

13 Mar 2026

Amritsar: अटारी इलाके में घर के बाहर फायरिंग

13 Mar 2026

video: लखनऊ में नमाज के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री व अमेरिका के राष्ट्रपति का पोस्टर जलाया

13 Mar 2026

कैथल में पुराने तेल में तला फास्ट फूड बिगाड़ रहा सेहत, बच्चों में बढ़ रही डायरिया की बीमारी

13 Mar 2026
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज

13 Mar 2026

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज कार्यशाला को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

13 Mar 2026
विज्ञापन

Sirmour: नाहन कॉलेज में विधायक अजय सोलंकी ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

13 Mar 2026

Rudrapur: 24 घंटे में दो बार अपराधियों पर शिकंजा, हथियारों का जखीरा बरामद

चंपावत में रसोई गैस की कमी, लोग सिलिंडर के लिए घंटों लाइन में लगे

13 Mar 2026

हल्द्वानी की जामा मस्जिद में अदा की गई अलविदा की नमाज

13 Mar 2026

लोहाघाट गैस एजेंसी में रसोई गैस लेने उमड़ी लोगों की भीड़

13 Mar 2026

Solan: रायपुर में दूसरे दिन सुनाया परीक्षित जन्म का प्रसंग

13 Mar 2026

हल्द्वानी के शीशमहल गैस गोदाम में सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार, सुबह से जुटे उपभोक्ता

13 Mar 2026

Ramnagar: राजस्व गांव की मांग के लिए शहर में निकाला जुलूस, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में वन ग्रामवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

13 Mar 2026

नैनीताल में गैस संकट के कारण होटलों और ठेलों पर ताले बंदी जैसे हालात

13 Mar 2026

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का 25 वें दिन भी धरना जारी

13 Mar 2026

Pithoragarh: पार्षदों ने की गैस की आपूर्ति सुचारू करने की मांग

13 Mar 2026

पिथौरागढ़ में 10 करोड़ से जल्द अस्तित्व में आएगा रजत जयंती पार्क

13 Mar 2026

अंबेडकरनगर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई अलविदा की नमाज

13 Mar 2026

रामपुर: अमोलक राम-16 मार्च को शिमला में प्रदर्शन और 30 मार्च को विधानसभा का करेंगे घेराव

13 Mar 2026

नारनौल में उत्तर पश्चिम रेलवे में 2300 करोड़ से लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली, 1556 किमी ट्रैक पर काम तेज

यमुनानगर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी से रेहड़ी संचालकों में रोष, कामकाज पर पड़ा असर

13 Mar 2026

नरेंद्र भी गायब-सिलिंडर भी गायब के नारे लगाते हुए हिसार में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

13 Mar 2026

बहादुरगढ़ में खेलते समय हादसा, 12 वर्षीय बालिका की मौत

भिवानी में हस्तशिल्प प्रदर्शनी मेले में दिखी हाथ की कारीगरी की झलक, महिलाओं ने संभाली स्टॉलों की कमान

13 Mar 2026

बहादुरगढ़ में नहर में डूबे किशोर के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा

नारनौल में पांच सालों में बढ़े करीब 25 प्रतिशत युवा, जो करते हैं धूम्रपान

जींद में अवैध फैक्ट्रियों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने की 50 की बनाई सूची

13 Mar 2026

बहादुरगढ़ नगर परिषद में नए कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने संभाला कार्यभार, पार्षदों ने किया स्वागत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed