{"_id":"69b3e9dddb20baddba0d1a0c","slug":"video-rampur-amolak-ram-protest-in-shimla-on-march-16-assembly-to-be-gheraoed-on-march-30-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: अमोलक राम-16 मार्च को शिमला में प्रदर्शन और 30 मार्च को विधानसभा का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: अमोलक राम-16 मार्च को शिमला में प्रदर्शन और 30 मार्च को विधानसभा का करेंगे घेराव
2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की सरकार के पास करोड़ों की देनदारियां हैं। एरियर, डीए और मेडिकल भत्तों का भी सरकार भुगतान नहीं कर रही है। इसके कारण पेंशनरों को मानसिक और आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। पेंशनर 16 मार्च को शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा और 30 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। यह बात पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर के महासचिव अमोलक राम ने बैठक में कही। शुक्रवार को रामपुर खंड की बैठक अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों ने लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया। बैठक में रामपुर खंड के 14 जोन के अध्यक्षों, महासचिवों सहित खंड रामपुर की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और लंबित मांगें पूरी न होने के कारण रोष जताया गया। बैठक में सभी जोन ने वर्ष 2025-26 की अपनी आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई। 16 मार्च को शिमला रैली में भाग लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं 30 मार्च को विधानसभा घेराव करने का भी सभी पेंशनरों ने स्वागत किया। बैठक में घेराव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया। पेंशनरों ने बैठक में एरियर की राशि, डीए की राशि और मेडिकल बिलों की राशि आज तक न मिलने पर रोष जताया। अमोलक राम ने कहा कि 2016 से वर्ष 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनरों की जो भारी देनदारियां सरकार के पास पड़ी हैं, अभी तक न मिलने के कारण पेंशनरों ने चिंता जताई। सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लायक राम नेगी, सुखदेव, श्यामू राम, विनोद नेगी, गोकल राम, वीर सिंह, बुद्धि राम, सेवा राम, श्याम लाल, नीरम दास, गुलाब दासी, कांता देवी , बांका राम, कैलाश चंद, बिहारी लाल, अनोखी राम, कर्म दास, चेतराम, शाड़ूराम, सोना देवी, गोपू राम, राधा देवी, सैंज राम, मोती लाल, मान दास, बिहारी लाल, पूर्ण चंद, शकुंतला देवी,फुलवा देवी और ठाकुर दास सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।