{"_id":"685f9ab15b4ebde6510c4584","slug":"video-after-anjali-death-in-korba-villagers-mobilized-demanding-action-by-accusing-negligence-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में अंजली की मौत के बाद ग्रामीण हुए लामबंद, लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में अंजली की मौत के बाद ग्रामीण हुए लामबंद, लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:03 PM IST
Link Copied
कोरबा जिले के गोढ़ी निवासी 26 वर्षीय अंजली सिंह की मौत के बाद ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। अंजली सिंह की मौत 2 जून को श्वेता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने श्वेता हॉस्पिटल के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुतला दहन के साथ चक्काजाम और घेराव करने की चेतावनी दी है। गोढ़ी निवासी 26 वर्षीय अंजली सिंह को प्रसव के लिए श्वेता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण अंजली की मौत हुई। परिजनों ने डॉक्टर मनीआरो कुजुर के खिलाफ निलंबन और वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
कलेक्टर के निर्देश पर निजी अस्पताल श्वेता हॉस्पिटल की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है, जो 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है डॉक्टर मनीआरो कुजुर को तत्काल निलंबित किया जाए। श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर उसे तत्काल बंद कराया जाए।पूरे मामले की जांच कोरबा से बाहर के अधिकारियों की टीम से कराई जाए,पोस्टमार्टम जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराई जाए। न्यू कोरबा हॉस्पिटल पर भी आर्थिक शोषण और लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जिलेभर में बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। मृतक अंजली के पति रणजीत राजपूत ने बताया कि डॉक्टर मानियारो कुजुर को निलंबित किया जाए। श्वेता हॉस्पिटल को हमेशा के लिए बंद किया जाए वही एनकेएच हॉस्पिटल के ऊपर भी कार्यवाही किया जाए। रणजीत ने बताया कि डॉक्टर कि लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। मौत से पहले उसने अपनी पत्नी की जिंदा रहने के लिए बार-बार दुआ मांगा लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह का इलाज नहीं किया गया और लापरवाही बरती गई। वहीं अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों की सूचना पर जिला प्रशासन के अलावा अधिकारी कर्मचारी और काफी संख्या में पुलिस तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।