{"_id":"68876d39089dfed7a606a626","slug":"video-a-speeding-car-lost-control-and-hit-a-roadside-tree-in-raigad-three-people-injured-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकराई, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकराई, तीन लोग घायल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कापियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड से टकरा गई। इस घटना में वाहन में सवार तीन लोगों को चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर 2 बजे के आसपास धरमजयगढ-खरसिया मार्ग में प्रेमनगर के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड से जा टकराई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं अंदर बैठे चार लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एयरबैग खुल जाने से स्कार्पियो में बैठे लोगों की बाल-बाल जान बची गई अन्यथा यहां बडी घटना होनें से इंकार नही किया जा सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।