{"_id":"68871940b04d5988f90cf923","slug":"video-two-youths-died-after-drowning-in-canal-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: नहर में बहने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने बरामद किए शव, रेवाड़ी के थे मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: नहर में बहने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने बरामद किए शव, रेवाड़ी के थे मृतक
महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी के दो युवकों की जान चली गई। जवाहरलाल नेहरू नहर के पंप हाउस नंबर दो के पास नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद आज दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव ढाणी शोभा निवासी तेईस वर्षीय प्रवीन कुमार और रेवाड़ी के गांव मनेठी निवासी उन्नीस वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रविवार को आर्यन, प्रवीन, आशीष और हिमांशु गांव सुरजनवास निवासी अपने एक दोस्त के साथ नहर पर नहाने पहुंचे थे। जब आशीष और हिमांशु खाने पीने का सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गए तभी प्रवीन और आर्यन नहर में नहाने उतर गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।