सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Teacher died and four people injured after being hit by truck in Bastar

बस्तर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर खड़े शिक्षक को रौंदा, तीन टुकड़ों में हुआ शव; चार लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:52 PM IST
Teacher died and four people injured after being hit by truck in Bastar
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे फल खरीद रहे एक प्रधान अध्यापक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भीषण थी कि प्रधान अध्यापक के शव के तीन टुकड़े हो गए। साथ ही चौक में सामान खरीद रहे अन्य लोग भी घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को बेहतर उपचार के लिए भानपुरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वहीं इस घटना के बाद पूर्व विधायक ने भी आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि भानपुरी के पास सोमवार रात मुख्य चौक में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें भानपुरी निवासी जीवराखन कोसमा (61 वर्ष), ग्राम मुंडागांव स्कूल के प्रधान अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि शव के तीन टुकड़े हो गए। इसके अलावा सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक लोहंडीगुड़ा की ओर से भानपुरी की ओर आ रहा था। सोमवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण काफी भीड़भाड़ थी। ट्रक चालक ने सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगी फल दुकान में खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए जा घुसा।

अचानक हुए इस हादसे में लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं इस मामले में पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार इस चौक पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका नतीजा आज सामने आया, जहां एक प्रधान अध्यापक को अपनी जान गंवानी पड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाह की डेडलाइन का एक दिन बाकी: राजनांदगांव में हथियारों का डंप बरामद, AK-47 और इंसास समेत 46 जिंदा कारतूस जब्त

30 Mar 2026

Mandi: 250 पहाड़ी रचनाओं के रचनाकार व संगीतकार केआर पंछी का मंडी में मनाया गया 90वां जन्मदिवस

30 Mar 2026

शामली: नलकूपों पर चोरों का धावा, 6 किसानों के केबल काटे

30 Mar 2026

बागपत: भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर बिनौली में प्रभात फेरी निकाली

30 Mar 2026

बागपत: श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

30 Mar 2026
विज्ञापन

बागपत: निरीक्षण भवन में बंद गेट के बीच कोर कमेटी की बैठक, प्रभारी राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने की समीक्षा

30 Mar 2026

बागपत: एसडीएम का निजी चालक एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा

30 Mar 2026
विज्ञापन

बागपत: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र व मोबाइल वितरित

30 Mar 2026

Meerut: महावीर जयंती पर मवाना में निकाली रथयात्रा

30 Mar 2026

मध्यांचल विद्युत उपकेंद्र: ग्राहक बोले- बिल जमा होने के बाद भी बिजली नहीं मिल रही, सिस्टम पर कब अपडेट होगा?

30 Mar 2026

लखनऊ: हुसड़िया चौराहे पर धंसी सड़क, यातायात कर्मियों ने बैरिकेडिंग व ईंटों से किया कवर

30 Mar 2026

लखनऊ: छात्र बोले- छोटा गैस सिलिंडर कोई नहीं भर रहा, हम छात्र क्या करें?

30 Mar 2026

पंचकूला नगर निगम 160 करोड़ घोटाला: कोटक महिंद्रा बैंक पानीपत शाखाओं पर पुलिस तैनात

लखनऊ: प्रधानाचार्य नसरीन फातिमा की विदाई पर आंखें हुईं नम, शिक्षक बोले- हमारा 19 साल पुराना साथ था

30 Mar 2026

अयोध्या में कर्मचारी परिषद चुनाव संपन्न, 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

30 Mar 2026

Lalu Yadav के घर हुआ 'लौंडानाच'! भड़क गए Pappu Yadav, खरी-खरी सुना दी..और क्या-क्या कहा?

30 Mar 2026

Nitish Kumar के इस्तीफे पर निकली Ashok Choudhary के मन की बात, अचानक ये क्या कह डाला?

30 Mar 2026

Una: चिंतपूर्णी में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, अब सीधे घर पहुंचेगा ई-चालान

30 Mar 2026

Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले- भाजपा नेता अनावश्यक और भ्रामक विषयों को दे रहे तूल

30 Mar 2026

Meerut: असौड़ा हाउस से निकाली रथयात्रा

30 Mar 2026

Meerut: महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

30 Mar 2026

Meerut: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

30 Mar 2026

Meerut: बीएसएफ जवान हत्याकांड में इंचौली थाने पहुंचे परिजन

30 Mar 2026

तय हुआ नाम! कौन बनेगा अगला CM, Anand Mohan ने सब बता दिया..इस्तीफे के बाद कुछ बड़ा होगा?

30 Mar 2026

लखनऊ: गैस सिलिंडर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे

30 Mar 2026

ये क्या! Nitish Kumar के बाद Nitin Nabin ने दिया अपने पद से इस्तीफा, क्या बोले Sanjay Saraogi?

30 Mar 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को भेजा पत्र, VIDEO

30 Mar 2026

बाजार जाने की बात कहकर निकले युवक का पोखरी के पास मिला शव, VIDEO

30 Mar 2026

रुपईडीहा में राम कथा वाचिका बोलीं- बुराई जल्दी सीखते हैं लोग, अच्छाई में लगती है साधना

30 Mar 2026

Chamba: महिला कांग्रेस ने विधायक हंसराज शर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा

30 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed