{"_id":"69ca9039f004ddf22a0c1575","slug":"a-speeding-truck-driver-ran-over-a-teacher-standing-on-the-road-leaving-his-body-in-three-pieces-with-four-injured-bastar-news-c-1-1-noi1494-4108418-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस्तर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर खड़े शिक्षक को रौंदा, तीन टुकड़ों में हुआ शव; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर खड़े शिक्षक को रौंदा, तीन टुकड़ों में हुआ शव; चार लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:52 PM IST
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे फल खरीद रहे एक प्रधान अध्यापक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भीषण थी कि प्रधान अध्यापक के शव के तीन टुकड़े हो गए। साथ ही चौक में सामान खरीद रहे अन्य लोग भी घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को बेहतर उपचार के लिए भानपुरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वहीं इस घटना के बाद पूर्व विधायक ने भी आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि भानपुरी के पास सोमवार रात मुख्य चौक में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें भानपुरी निवासी जीवराखन कोसमा (61 वर्ष), ग्राम मुंडागांव स्कूल के प्रधान अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि शव के तीन टुकड़े हो गए। इसके अलावा सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक लोहंडीगुड़ा की ओर से भानपुरी की ओर आ रहा था। सोमवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण काफी भीड़भाड़ थी। ट्रक चालक ने सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगी फल दुकान में खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए जा घुसा।
अचानक हुए इस हादसे में लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं इस मामले में पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार इस चौक पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका नतीजा आज सामने आया, जहां एक प्रधान अध्यापक को अपनी जान गंवानी पड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।