सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Cricket ›   Asia Cup 2025: India will play against Pakistan amid boycott demand

Asia Cup 2025: बायकॉट की मांग के बीच पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा भारत

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Sat, 13 Sep 2025 08:22 PM IST
Asia Cup 2025: India will play against Pakistan amid boycott demand
एशिया कप छठा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनस स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले बहिष्कार की मांग तेज हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। इस मैच को लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। 

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड को देखें तो भारत का पलड़ा भारी है। लेकिन, इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच उत्साह थोड़ा कम दिखाई दे रहा है। क्योंकि, अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से सैन्य अभियान चलाया था, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया था। इसे लेकर ही मैच का बहिष्कार करने की मांग उठी है। मैच के हजारों टिकट अब भी उपलब्ध हैं और शुक्रवार को भारत के अभ्यास सत्र में बहुत कम दर्शक पहुंचे। मैच को लेकर पहले की तरह उत्साह भी गायब है। सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है कि भारत इस मैच का बहिष्कार करे जिससे कोई नहीं जानता कि कितने बीसीसीआई अधिकारी रविवार को मैच देखने पहुंचेंगे, वर्ना दोनों देशों के बीच मैच के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहते थे।

मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना फायदेमंद रहा था और दुबई की पिच पर स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि भारत प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा। भारत अगर बदलाव करना चाहे तो एक स्पिनर कम करके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकता है, जो पिछले मैच में नहीं खेले थे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अर्शदीप की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। अक्षर गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में उनका एकादश में रहना तय है। यानी अगर अर्शदीप को मौका देना है तो वरुण और कुलदीप में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है, गेंदबाजी से ज्यादा भारत का बल्लेबाजी क्रम पाकिस्तान को चिंतित करेगा। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अगर चल जाएं तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ऑलराउंडरों की बात करें तो फहीम अशरफ की हार्दिक से कोई तुलना ही नहीं है। भारत के लिए आदर्श बल्लेबाजी लाइन-अप का पता लगाना ही अहम होगा। संजू सैमसन और दुबे का बल्लेबाजी क्रम में स्थान महत्वपूर्ण होगा। यूएई के खिलाफ मैच से पहले सैमसन का प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना तय माना जा रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन ने जितेश शर्मा की जगह सैमसन के अनुभव को तरजीह दी थी। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जितेश शर्मा के खेलने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shubman Gill Record: भारत ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, शुभमन गिल ने तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड

04 Aug 2025

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई

08 Jun 2025

RCB Wins IPL 2025 Trophy: विराट कोहली के छलक पड़े खुशी के आंसू

04 Jun 2025

IPL 2025 Final: आरसीबी को हराकर पीबीकेएस बनेगी चैंपियन?

03 Jun 2025

IPL 2025 Final: आईपीएल फाइनल में पंजाब को हराकर आरसीबी बनेगी चैंपियन?

03 Jun 2025
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: सीएसके के साथ सुरेश रैना का कैसा है रिश्ता?

18 Apr 2025

CSK vs RCB: आरसीबी ने 6155 दिन बाद सीएसके को चेपॉक में हराया

29 Mar 2025
विज्ञापन

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराया

25 Mar 2025

IPL 2025: केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का पहला मैच, बारिश डालेगी खलल?

22 Mar 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या

21 Mar 2025

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की राहें अलग

20 Mar 2025

IPL 2025: 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2025, जानिए कैसी है टीमों की तैयारी?

19 Mar 2025

PM Modi Podcast: पीएम मोदी ने बताया कौन सी क्रिकेट टीम बेहतर

16 Mar 2025

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य

09 Mar 2025

India vs New Zealand: कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री में उलझे कीवी

09 Mar 2025

India vs New Zealand: खिताबी मुकाबले के बाद संन्यास ले लेगें रोहित शर्मा?

08 Mar 2025

India vs New Zealand: लगातार दूसरे आईसीसी खिताब से एक कदम दूर भारत

08 Mar 2025

IND vs AUS: विराट कोहली की शानदार पारी से भारतीय टीम फाइनल में पहुंची

04 Mar 2025

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल

02 Mar 2025

Champions Trophy 2025: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, गिल की सेंचुरी

21 Feb 2025

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया

20 Feb 2025

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार है टीम इंडिया, पांच बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें

18 Feb 2025

IPL Mega Auction 2025: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर पैसों की बारिश!

24 Nov 2024

Mohamed Amaan: माता-पिता का छूटा साथ, बेचना चाहते थे कपड़े, ऐसी है अंडर-19 कप्तान अमान की कहानी

03 Sep 2024

IND vs SL 1st ODI: असलांका ने भारत से छीनी जीत, रोहित की मेहनत पर फिरा पानी

02 Aug 2024

T20 World cup : बीसीसीआई ने विश्व विजेता टीम के लिए पुरस्कार का एलान किया

30 Jun 2024

Ravindra Jadeja Retirement: टी20 इंटरनेशनल से रवींद्र जडेजा ने किया संन्यास का एलान

30 Jun 2024

IND vs SA Final: विराट कोहली ने खेली शानदार पारी, रोहित शर्मा की बात को किया सच

29 Jun 2024

Ujjain Mahakal: महाकाल की शरण में क्रिकेटर उमेश यादव, भस्मारती में हुए शामिल, बाबा से सुख-शांति की कामना की

20 Mar 2023

MP: क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती देख बोले- पांच वर्षों की इच्छा पूरी हुई

27 Feb 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed