{"_id":"6abcbd75049b693b230b3f90","slug":"video-robbery-at-dehradun-bjp-councilor-house-the-servant-was-not-alone-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून भाजपा पार्षद के घर लूट, अकेला नहीं था नौकर, साथी भी पहुंचे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून भाजपा पार्षद के घर लूट, अकेला नहीं था नौकर, साथी भी पहुंचे थे घर
पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की वारदात में नया इनपुट सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अकेले नौकर ने अंजाम नहीं दिया था। उसके बुलाने पर कुछ और लोग भी रात में घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देने के बाद जब सभी बेहोश हो गए तो आरोपियों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट की। बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब एक बजे के आसपास हुई। उस समय घर में पार्षद अमिताभ सिंह, उनके पति महिपाल और बेटा शुभम मौजूद थे। नौकर को करीब 25 दिन पहले ही घरेलू काम के लिए रखा गया था। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर या पिलाकर बेहोश कर दिया। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने के बाद नौकर ने अपने साथियों को घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सभी ने करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला। आरोपियों ने घर में इत्मीनान से लूटपाट की और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक साथ नहीं भागे। बताया जा रहा है कि सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, ताकि किसी को संदेह न हो और पुलिस को उनकी तलाश में परेशानी हो। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार नौकर के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों ने घर की रेकी की थी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।