{"_id":"6a3922a618d07cf5270a73c2","slug":"video-one-lane-added-in-each-direction-on-spr-before-elevating-it-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपीआर को एलिवेटेड करने से पहले एक-एक लेन बढ़ाई जा रही, वाहन चालकों मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीआर को एलिवेटेड करने से पहले एक-एक लेन बढ़ाई जा रही, वाहन चालकों मिलेगी राहत
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के हिस्से को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा, जो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। हालांकि इस कार्य में अभी समय लगेगा। ऐसे में एसपीआर पर एक-एक लेन दोनों ओर बनाया जा रहा है। इससे यह सड़क आठ लेन की हो जाएगी।
जीएमडीए पहले से खेड़कीदौला (एनएच-48) से वाटिका चौक तक एसपीआर को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। अब गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक करीब 6.3 किलोमीटर लंबे हिस्से को भी एलिवेटेड करने की तैयारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।