{"_id":"69d3cd709bd89c9df10d72af","slug":"video-three-d-projection-of-water-based-screen-started-at-laser-valley-park-in-gurugram-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: लेजर वैली पार्क में थ्री-डी प्रोजेक्शन ऑफ वॉटर-बेस्ड स्क्रीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: लेजर वैली पार्क में थ्री-डी प्रोजेक्शन ऑफ वॉटर-बेस्ड स्क्रीन शुरू
गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो गया है। अब पार्क में रोज शाम 6 से 8 बजे तक पानी के पर्दे पर हनुमान की लीलाएं और गुरु द्रोणाचार्य की कथा दिखाई जा रही हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरणने लेजर वैली पार्क (महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क) को नए सिरे से विकसित कराया है। एक फव्वारे में थ्री-डी वॉटर-बेस्ड प्रोजेक्शन स्क्रीन शुरू की गई है। यहां 30 मीटर चौड़े पानी के पर्दे पर वीर हनुमान और गुरु द्रोणाचार्य की लीलाएं प्रदर्शित की जा रही हैं। दर्शकों के बैठने के लिए करीब 100 लोगों की व्यवस्था की गई है। करीब 20 मिनट का यह प्रकाश और ध्वनि शो पौराणिक कथाओं, कल्पना और आधुनिक तकनीक का संगम है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।
विधायक मुकेश शर्मा ने पार्क का दौरा कर कराए गए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं पानी के पर्दे पर हनुमान की लीलाएं देखीं और पार्क में लगी लाइटें, पौधे, वॉकिंग ट्रैक व म्यूजिक फाउंटेन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब पार्क में लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से शाम के समय पार्क में आकर इस शो का आनंद लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।