{"_id":"687e2fbaf73a66b2dd05e57e","slug":"video-woman-dies-after-stone-operation-in-punhana-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुनहाना में पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनहाना में पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
रविवार को करीब 4:00 मिली जानकारी के अनुसार पुनहाना के पेमा रोड पर लबुजा हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान राहिला पत्नी रईस निवासी नहेदा के रूप में हुई है जो की तीन बच्चों की मां थी। मिली जानकारी के अनुसार राहिला पिछले काफी समय से पथरी की बीमारी से परेशान थी और उसका ऑपरेशन करने के लिए परिजन लबुजा हॉस्पिटल पेमा रोड पुनहाना ले गए जहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। लेकिन उसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और आनंन फानन में उसे होड़ल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही राहिला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुस्साए परिजन शव को लेकर लबुजा अस्पताल पहुंचे और अपनी नाराजगी जताते हुए डॉक्टर पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला खाईका गांव की रहने वाली है जिसका ससुराल नहेदा गांव में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।