Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Dwarka Federation writes to eight departments regarding shortage of charging points for electric vehicles
{"_id":"6a466337a3c32783470690fc","slug":"video-dwarka-federation-writes-to-eight-departments-regarding-shortage-of-charging-points-for-electric-vehicles-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की कमी पर द्वारका फेडरेशन ने आठ विभागों को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की कमी पर द्वारका फेडरेशन ने आठ विभागों को लिखा पत्र
ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन (एडीआरएफ) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की कमी का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल, पेट्रोलियम मंत्री और डीडीए समेत आठ विभाग को पत्र लिखा है। इसमें फेडरेशन ने सभी आरडब्ल्यूए और सीजीएचएस सोसायटियों के फ्लैटों में ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाना अनिवार्य करने की मांग की है। फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत स्वामी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का इस्तेमाल कम करने पर एकमात्र विकल्प इलेक्ट्रिक वाहन बचते हैं। लेकिन, सरकार ने सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं, जिससे लोग ईवी खरीदने से कतरा रहे हैं।
एडीआरएफ ने मांग की है कि जिन भी सोसायटियों में लोग रहते हैं, वहां बिल्डरों के लिए हर फ्लैट में चार्जिंग पॉइंट लगाना अनिवार्य किया जाए। इससे निवासियों को ईवी चार्ज करने में परेशानी नहीं होगी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। फेडरेशन ने यह भी अनुरोध किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के सभी अधिकारी जैसे डीएम, एडीएम और एसडीएम भी इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल करें, ताकि आम जनता को प्रोत्साहन मिले। यह पत्र उपाध्यक्ष डीडीए, मटियाला विधायक संदीप सेहरावत, सांसद कमलजीत सेहरावत, दिल्ली के मुख्य सचिव, उपराज्यपाल, पेट्रोलियम मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।