Hindi News
›
Video
›
Gujarat
›
Rahul Gandhi's bharat Jodo Yatra in Gujarat will have a big impact!
{"_id":"634eb9ed1311b626dd0778f5","slug":"rahul-gandhi-s-bharat-jodo-yatra-in-gujarat-will-have-a-big-impact","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का होगा बड़ा असर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का होगा बड़ा असर!
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Tue, 18 Oct 2022 08:06 PM IST
गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों की चुनावी पिच तैयार होने लगी है। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दिपावली के बाद गुजरात चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच परंपरागत मुकाबले वाले राज्य में AAP न सिर्फ त्रिकोणीय लड़ाई बना रही बल्कि पंजाब जैसे करिश्मे का दम भर रही है। कांग्रेस के सियासी भविष्य के लिए बेहद अहम माने जा रहे गुजरात चुनावों में पार्टी की नैया पार कराने की जिम्मेदारी दो सबसे बड़े चेहरों को सौंप दी है। वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर गुजरात में कांग्रेस का सत्ता का सूखा खत्म करने के लिए जोर लगाएंगे। अशोक गहलोत और उनके चहते नेता और कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा भी मैदान में उतर चुके हैं। लेकिन गुजरात में गहलोत और रघु शर्मा की जोड़ी के सामने बीजेपी ने 104 नेताओं की दीवार खड़ी कर दी है। यह दीवार उत्तर गुजरात के 10 जिलों में 43 सीट पर मारवाड़ी और मेवाड़ी मतदाताओं को कांग्रेस तक जाने से रोकने का काम करेगी। दरअसल, भाजपा ने राजस्थान के 104 भाजपा नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है। वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर हिमाचल प्रदेश में पार्टी की किस्मत बदलने का जिम्मा सौंपा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।