Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Branded liquor glasses were being served openly in Mohan Murgi Wala restaurant in Ambala, owner named
{"_id":"68a6bc12bfe6e8089804dd91","slug":"video-branded-liquor-glasses-were-being-served-openly-in-mohan-murgi-wala-restaurant-in-ambala-owner-named-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मोहन मुर्गे वाला रेस्तरां में सरेआम छलक रहे थे ब्रांडेड शराब के जाम, मालिक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मोहन मुर्गे वाला रेस्तरां में सरेआम छलक रहे थे ब्रांडेड शराब के जाम, मालिक नामजद
तेपला गांव के निकट रंग महल पैलेस के पास मोहन मुर्गे वाला रेस्तरां पर बुधवार देररात को पुलिस ने दबिश दी। पुलिस भी हैरान थी कि रेस्तरां के भीतर व बाहर सरेआम जाम पर जाम छलक रहे थे। लोग बेखौफ होकर ब्रांडेड शराब का सेवन कर रहे थे। संचालक से जब पुलिस ने शराब पिलाने की अनुमति से संबंधित लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। साहा थाना पुलिस ने रेस्तरां संचालक कैंट के सुंदर नगर निवासी कपिल वेद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वीडियोग्राफी कर पुलिस ने बोतलें व अन्य सामान किया जब्त
साहा थाना से जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेस्तरां का मालिक बिना परमिट व लाइसेंस के लोगों को बैठाकर शराब पिलाता है व नाजायज अहाता खोला हुआ है। दबिश दी तो भारी संख्या में लोग शराब का सेवन कर रहे थे। मौके पर वीडियोग्राफी की गई। साथ ही ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की खाली बोेतलों व सोडा, पानी व कोल्डडि्ंक आदि सामान को भी बरामद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।