Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Congress raises questions regarding the transparency of voter lists at 'Saunti ki Chaupal'
{"_id":"6af6f22d06c3950ee20788fd","slug":"video-congress-raises-questions-regarding-the-transparency-of-voter-lists-at-saunti-ki-chaupal-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों की पारदर्शिता को लेकर सौंंटी की चौपाल में कांग्रेस ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों की पारदर्शिता को लेकर सौंंटी की चौपाल में कांग्रेस ने उठाए सवाल
अंबाला सिटी। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत सौंंटी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिटी के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र जनता के मत से चलता है, सत्ता के मनमानेपन से नहीं। उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों से पात्र लोगों के नाम कटने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सूचियों का सत्यापन करने का आह्वान किया।
एआईसीसी पर्यवेक्षक रवि जोशी ने कहा कि बूथ स्तर पर वोट रक्षक और बीएलए की टीमें मतदाता अधिकारों की रक्षा करेंगी। वहीं, अभियान पर्यवेक्षक दिव्यांशु बुद्धिराजा ने सूची से पात्र नागरिकों के नाम छूटने को लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जसबीर मलौर, दुष्यंत चौहान, राकेश मेहला, विनोद धीमान, हरमन हैरी और सरपंच अजायब सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।