{"_id":"696731fe623cc40aee0999ef","slug":"video-fog-slows-down-buses-in-ambala-buses-are-running-up-to-three-hours-late-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में कोहरे ने धीमी की बसों की रफ्तार, तीन घंटे तक लेट हो रही बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में कोहरे ने धीमी की बसों की रफ्तार, तीन घंटे तक लेट हो रही बसें
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। अंबाला छावनी बस अड्डे पर इन दिनों यात्रियों की बेबसी देखी जा सकती है। कोहरे के चलते रोडवेज सहित अन्य डिपो की लंबे मार्ग की बसें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। हालात यह है कि यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जो सुबह जल्दी बस पकड़ने के लिए रात में ही बस अड्डे पहुंच जाते हैं और रातभर बसों की इंतजार करते हैं। कोहरे के कारण बसें कब आएंगी इसका यात्रियों को पता ही नहीं चल रहा।
वहीं, कोहरे में दृश्यता कम होने से चालक बसों को धीमी गति से चला रहे हैं। जिससे चंडीगढ़ से हिसार, सिरसा, नारनौल, भिवानी और जयपुर, दिल्ली से जयपुर, पटियाला अमृतसर, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाने वाली लंबे मार्ग की बसें देरी से पहुंच रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।