Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Former Agriculture Minister JP Dalal held a meeting with party workers in Bhiwani and offered advice to Congress
{"_id":"6abdfeee93aa25cc950f23f4","slug":"video-former-agriculture-minister-jp-dalal-held-a-meeting-with-party-workers-in-bhiwani-and-offered-advice-to-congress-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पूर्व पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, कांग्रेस को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पूर्व पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, कांग्रेस को दी नसीहत
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वीरवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सम्मान समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जेपी दलाल ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों व चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया।
चार अक्तूबर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता लोहारू हलके के बहल कस्बे में अभिनंदन समारोह होगा। इसकी तैयारियों में जुटे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के लिए अपने आवास पर बैठक ली। जेपी दलाल ने कहा कि 4 अक्तूबर को लोहारू हलके के बहल कस्बे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह होगा।
उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा नेता आता है तो हलके की समस्याओं का हल होता है। वहीं वोट चोरी के आरोपों पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस हर 6 माह में बेतुका मुद्दा उठाती है जो चल नहीं पाता। जेपी दलाल ने कहा कि जो लोग मर चुके, कांग्रेस उनके वोट क्यों बचाना चाहती है। साथ ही कहा कि कांग्रेस बूथ कैप्चर करके सरकार बनाती थी, अब वो जमाना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।