{"_id":"6a797391da0ae38fe1072b1b","slug":"haryana-bpl-families-will-no-longer-get-mustard-oil-250-will-be-credited-to-their-accounts-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा BPL परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरसों तेल, खाते में आएंगे ₹250","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा BPL परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरसों तेल, खाते में आएंगे ₹250
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 10 Aug 2026 12:16 PM IST
Link Copied
हरियाणा में बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा। सरकार ने तेल की जगह अब 250 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजने का फैसला किया है। अगस्त से लागू इस व्यवस्था का लाभ प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेगा। हालांकि, अभी खातों में राशि भेजी नहीं गई है। 15 अगस्त के बाद भुगतान शुरू होने की संभावना है। अब तक लाभार्थियों को राशन डिपो से दो लीटर कच्ची घानी सरसों तेल 100 रुपये में मिलता था। बाजार में इसकी कीमत करीब 280 से 400 रुपये तक है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, हैफेड के पास सरसों की उपलब्धता कम होने के कारण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सरकार आगे चलकर इस राशि को 250 से बढ़ाकर 300 रुपये करने पर भी विचार कर सकती है। फिलहाल लाभार्थियों को 250 रुपये देने का फैसला किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।