{"_id":"69a18e60aaf1f1059e013810","slug":"statement-of-haryana-cm-nayab-singh-saini-ram-is-the-soul-and-culture-of-india-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का बयान: राम भारत की आत्मा और संस्कृति हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का बयान: राम भारत की आत्मा और संस्कृति हैं
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 27 Feb 2026 06:01 PM IST
Link Copied
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन को संबोधित करते हुए भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि आज सदन के आदरणीय सदस्य राम कुमार कश्यप द्वारा ‘ग्राम राम जी’ का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। राम भारत के मूल्य हैं और भारत की संस्कृति का आधार हैं। उन्होंने सदन में कहा कि भगवान राम का जीवन समाज को मर्यादा, त्याग और सेवा का संदेश देता है। नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि राम गरीबों के सहारा हैं और उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान को सदन में व्यापक समर्थन मिला और इसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।