{"_id":"67655f00fd489337a3098766","slug":"video-dadri-sp-visited-drug-free-villages-rahroda-kalan-and-khurd","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी एसपी ने नशामुक्त गांव रहड़ोदा कलां व खुर्द का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी एसपी ने नशामुक्त गांव रहड़ोदा कलां व खुर्द का किया दौरा
चरखी-दादरी को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस व जनता का आपसी समन्वय होना आवश्यक है। इसके लिए हर गांव व वार्ड में जाकर लोगों के साथ संवाद कर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ये बात एसपी अर्श वर्मा ने शुक्रवार को गांव हड़ौदा में ग्रामीणों को संबोधिकत करते हुए कही।
एसपी ने सरपंच से गांव में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों से मुलाकात कर गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछताछ कर उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस पब्लिक के इस प्रकार संवाद से ही नशे की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने बच्चों व युवाओं से भी पढ़-लिखकर बडे़ अधिकारी बनने, अपने गांव, क्षेत्र व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। गांव रहड़ोदा कलां व खुर्द की ग्राम पंचायत ने अपने गांव को न केवल नशामुक्त किया बल्कि अपने गांव के बाहर इस बारे में बोर्ड भी लगाकर भी नशामुक्त घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस नशे की लत से ग्रस्त लोगों का उपचार करवा रही है और अगर कोई परिजन, परिचित नशे की लत का शिकार है, तो बेझिझक होकर नशा छोड़ने के लिए पुलिस के पास आ सकता है। एसपी ने लोगों को पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और अच्छी नींद लेने व योग, प्राणायाम व मेडिटेशन करने की अपील की। इससे उनका रुझान गलत गतिविधियों की ओर कम व सकारात्मक पहलुओं की ओर अधिक रहेगा। साथ ही नौजवानों को प्रलोभन देकर नशा बेचने व बिकवाने का काम करवाने वाले तस्करों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।