Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Municipal Council takes action against encroachment—third such drive in 15 days; goods from 50 shops and street carts confiscated.
{"_id":"6abb94ae8da129dcba047178","slug":"video-fatehabad-municipal-council-takes-action-against-encroachment-third-such-drive-in-15-days-goods-from-50-shops-and-street-carts-confiscated-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद :नगर परिषद का अतिक्रमण पर एक्शन, 15 दिन में तीसरी कार्रवाई; 50 दुकानों का सामान और रेहड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद :नगर परिषद का अतिक्रमण पर एक्शन, 15 दिन में तीसरी कार्रवाई; 50 दुकानों का सामान और रेहड़ियां जब्त
फतेहाबाद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को एक बार फिर मैदान में उतरी। मंगलवार को पिछले 15 दिनों में यह तीसरा बड़ा अभियान था। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई कार्रवाई दुकानदारों के दुकान खोलने के साथ ही बाजारों में पहुंच गई। टीम ने हंस मार्केट, जवाहर चौक, थाना रोड, डीएसपी रोड, पुराना बस स्टैंड और लालबत्ती चौक पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो ट्रालियों में करीब 50 दुकानों का सामान और रेहड़ियां जब्त की गईं।
कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह और नगर परिषद के एसआई राहुल ने किया। टीम सबसे पहले हंस मार्केट पहुंची। यहां दुकानों के बाहर सड़क और सार्वजनिक स्थान पर रखा सामान हटवाया गया। कई दुकानदारों का सामान मौके से ही जब्त कर लिया गया। दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड भी टीम ने कब्जे में ले लिए। अचानक टीम के बाजार में पहुंचने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में सड़क और दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर करते नजर आए। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर रास्ता बाधित न किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
हंस मार्केट के बाद टीम थाना रोड पहुंची। यहां भी दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे सामान रखने वालों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। इसके बाद टीम ने अन्य बाजारों में भी कार्रवाई जारी रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।