{"_id":"6a79752651c4a2d2cb052b4a","slug":"video-fifth-day-of-sanitation-workers-strike-in-tohana-fatehabad-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन, 13 मई के समझौते को लागू न करने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन, 13 मई के समझौते को लागू न करने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
टोहाना। नगर परिषद सफाई विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल आज 5वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल की शुरुआत नगरपरिषद कार्यालय में की गई।
हड़ताल की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जिला द्वारा की गई, जबकि मंच का संचालन प्रधान रविंद्र ने किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पूर्व प्रधान जिला ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि "अगर सरकार समझौता लागू नहीं करती तो कर्मचारियों में सरकार को लेकर भारी गुस्सा है।"
उन्होंने आगे कहा कि यदि 13 मई के समझौते को जल्द लागू नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दी जाएगी। हड़ताल में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार और यूनियन के बीच 13 मई को हुए समझौते के मुद्दे को लेकर पिछले 5 दिनों से प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।