{"_id":"6abdf4a9effdc33acd020268","slug":"video-rice-millers-association-reorganized-in-tohana-fatehabad-sukhpal-singh-becomes-president-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में राइस मिलर एसोसिएशन का पुनर्गठन, सुखपाल सिंह बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में राइस मिलर एसोसिएशन का पुनर्गठन, सुखपाल सिंह बने प्रधान
टोहाना राइस मिलर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सुखपाल सिंह को प्रधान चुना गया। इस दौरान मिलरों की लंबित मांगों और धान खरीद से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए नवनियुक्त प्रधान सुखपाल सिंह, नसीब सैनी और पूर्व प्रधान जसपाल बंसल ने बताया कि सभी मिलरों की सहमति से नई टीम बनाई गई है। जिसमें सोनू रेणू को उपप्रधान, चंद्र प्रकाश बेदी को सचिव, संजीव मडिया को कैशियर, अशोक कुमार को सलाहकार और पूर्व प्रधान जस्सी बंसल को चेयरमैन बनाया गया है।
मिलरों ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण मिलरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे बड़ा मुद्दा सीएमआर का लंबित कार्य है। अफसरशाही के कारण पिछले सीजन का सीएमआर अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे मिलरों को हर दफ्तर में परेशान होना पड़ रहा है। इसी कारण एकजुटता जरूरी है।
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों को लेकर डीसी फतेहाबाद और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को ज्ञापन सौंपा गया है, वहीं हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान अमरजीत छाबड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी मांग पत्र भेजा गया है। मांग है कि जब तक पुराना सीएमआर क्लीयर नहीं होता और सरकार कोई स्पष्ट पॉलिसी नहीं लाती, तब तक कोई भी मिलर नया रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएगा।
मिलरों ने कहा कि धान का सीजन शुरू हो गया है, मंडियों में फसल आनी शुरू हो गई है। वे चाहते हैं कि किसान की फसल उचित दाम पर बिके। सरकार से मांग है कि सभी मिलरों को बराबर मात्रा में धान का आवंटन किया जाए और लंबित देनदारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। प्रशासन ने 2-3 दिन में मांगें मानने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।