Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Subhash Jangu was elected President of the Fatehabad Bar Association by a margin of 145 votes, with 629 advocates casting their ballots; Premparamjit Kaur was elected Vice-President and Shahnawaz as Secretary.
{"_id":"6aa4120cc7c73269f80e9505","slug":"video-subhash-jangu-was-elected-president-of-the-fatehabad-bar-association-by-a-margin-of-145-votes-with-629-advocates-casting-their-ballots-premparamjit-kaur-was-elected-vice-president-and-shahnawaz-as-secretary-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में 145 वोटों से सुभाष जांगू बने प्रधान 629 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, प्रेमपरमजीत कौर उपप्रधान और शाहनवाज सचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में 145 वोटों से सुभाष जांगू बने प्रधान 629 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, प्रेमपरमजीत कौर उपप्रधान और शाहनवाज सचिव चुने गए
फतेहाबाद। फतेहाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बार लाइब्रेरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। देर शाम परिणाम घोषित किए गए। कुल 682 मतदाताओं में से 629 ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी संदीप टांटिया की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। प्रधान पद के लिए सुभाष जांगू, विकास कडवासरा और विनय शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में सुभाष जांगू को 307 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर विनय शर्मा को 162 वोट मिले। सुभाष जांगू ने 145 वोटों के अंतर से प्रधान पद पर जीत दर्ज की। विकास कडवासरा को 151 वोट मिले। महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर प्रेमपरमजीत कौर ने सुधा रानी को हराकर जीत हासिल की। सामान्य उपप्रधान पद पर संजय ने संजीव कुमार को हराया। सचिव पद पर शाहनवाज ने श्वेता रानी को हराकर जीत दर्ज की। वित्त सचिव पद पर जलेश ठक्कर ने राकेश लेगा को मात दी। सहसचिव महिला पद पर रोशनी देवी का चयन पहले ही हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।