{"_id":"68ca51bfe73fc8abd50e41aa","slug":"video-theft-in-temple-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गांव नांगली के बाबा पीपलनाथ के डेरे से सवा पांच किलो चांदी का छत्र चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गांव नांगली के बाबा पीपलनाथ के डेरे से सवा पांच किलो चांदी का छत्र चुरा ले गए चोर
गांव नांगली में 14 सितंबर की रात को चोरों ने डेरा बाबा पीपलनाथ के डेरे को निशाना बनाते हुए सवा पांच किलो चांदी से बना छत्र चुरा लिया। मंदिर के श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में प्रतिमाओं के ऊपर लगाया जाने वाला यह छत्र, छतरी नुमा होता है। चांदी का बना यह छत्र गांव नांगली के ही श्रद्धालु ने मंदिर में दान दिया था। डेरे में हुई इस चोरी की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए बाबा सिद्ध पीपलनाथ गौशाला के सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि 14 सितंबर की रात को 2 अज्ञात युवकों ने डेरे के अंदर घुसकर नौनथा के मंदिर से सवा किलो चांदी से बना छत्र व दान पात्र से पैसे चुरा लिए। चोरी की इस घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने डेरे के महंत के कमरे के बाहर कुंडा लगा दिया। उसके बाद मंदिर की प्रतिमा के बाहर लगे लोहे के गेट पर लगे ताले को 2 सरियों की छड़ों के साथ तोड़ा गया। चोरों ने डेरे में दैनिक कार्यों के लिए रखी गई स्कूटी भी चुराने का प्रयास किया,लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो पाई। चोरी की यह घटना रात के करीब 11 से लेकर सुबह 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।