Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
tyre of bus going from Panipat to Sirsa burst on the overbridge In Fatehabad, 80 passengers narrowly escaped
{"_id":"687731bb14c87bb8060f9a89","slug":"video-tyre-of-bus-going-from-panipat-to-sirsa-burst-on-the-overbridge-in-fatehabad-80-passengers-narrowly-escaped-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पानीपत से सिरसा जा रही बस का ओवरब्रिज पर फटा टायर, बाल-बाल बची 80 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पानीपत से सिरसा जा रही बस का ओवरब्रिज पर फटा टायर, बाल-बाल बची 80 सवारियां
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में बुधवार सुबह ओवरब्रिज पर हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो की किलोमीटर स्कीम की चलती बस का टायर फट गया।
चालक जसबीर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस पानीपत से सिरसा जा रही थी और 80 यात्रियों से भरी थी। गनीमत रही कि किसी सवारी को चोट नहीं लगी।
चालक ने तत्काल बस को रोककर स्थिति को संभाला। बस स्पीड में थी और टायर फटने के बाद उसके पलटने का खतरा था। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस का संतुलन बिगड़ते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि पानीपत डिपो की बस हिसार से फतेहाबाद की ओर आ रही थी। तभी गांव धांगड़ के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बस का टायर धमाके के साथ फट गया। बस कई दूर तक रिम पर ही चलती रही। चालक ने मुश्किल से कंट्रोल किया और पलटने से बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।