{"_id":"6a96aa6cfbe7787d74083828","slug":"video-27th-day-of-sanitation-workers-strike-in-hansi-protest-against-the-government-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन
13 मई के समझौते को लागू करने की मांग, बैठक में सरकार का अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचने का आरोप; महिला कर्मचारियों से कथित दुर्व्यवहार पर जताया रोष
हांसी। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग उठाई।
सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार कूड़ा उठवाने के लिए पुलिस बल लगाने के बजाय कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे। बलजीत सिंह ने प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया।
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि मांगों को लेकर हुई बैठक में सरकार की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। उन्होंने बैठक के दौरान कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी किए जाने का भी आरोप लगाया। बैठक विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हरियाणा भवन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ प्रदेश की तमाम कर्मचारी यूनियनें खड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 13 मई के समझौते को लागू कर मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।