Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Administration and striking workers at loggerheads over sanitation arrangements in Hansi.
{"_id":"6a9fbf82c799954230092223","slug":"video-administration-and-striking-workers-at-loggerheads-over-sanitation-arrangements-in-hansi-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारी आमने-सामने
34 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने 18 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। सफाई कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों का नागरिक अस्पताल में आज मेडिकल करवाया गया, अब थोड़ी देर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले 34 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी कर्मचारी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए 18 कर्मचारियों को पहले नारनौंद ले जाया गया था और बाद में उन्हें नहीं छोड़ा गया। अब इनका नागरिक हस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। हड़ताल के दौरान यह पहला मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।
हड़ताली कर्मचारियों के प्रधान बलजीत सिंह ने सरकार पर ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। गिरफ्तारी से कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 18 लोगों को गिरप्तार किया गया है।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार चाहे जितने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ले, लेकिन जब तक लिखित में आदेश जारी नहीं होता, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
वहीं गिरफ्तार किए गए कर्मचारी जसबीर ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से पकड़ा गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने की मांग की। अग्निशमन कर्मचारी विनोद कुमार ने भी कर्मचारियों की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और कर्मचारियों के साथ गलत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने साथियों के साथ खड़े हैं और जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।
दूसरी ओर प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक संसाधनों के जरिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीएमसी लक्षित सरीन ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि लोग सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें। घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
फिलहाल हांसी में 34 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और 18 कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद टकराव और बढ़ता नजर आ रहा है। कर्मचारी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं, जबकि प्रशासन सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।