Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
example of Hansi Police's integrity wallet found on the road was returned to its owner
{"_id":"6abf436b1b94d8248f098f29","slug":"video-example-of-hansi-polices-integrity-wallet-found-on-the-road-was-returned-to-its-owner-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स मालिक तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स मालिक तक पहुंचाया
हांसी पुलिस की ईमानदारी और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस हवलदार ने सड़क पर मिले एक युवक के खोए हुए पर्स को उसके असली मालिक तक पहुंचाकर पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास को मजबूत करने का काम किया।
आपको बता दे कि दरअसल पुलिस हवलदार उदयवीर सिंह को सड़क पर एक पर्स मिला था। पर्स में नकदी के साथ युवक के महत्वपूर्ण पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। हवलदार उदयवीर सिंह ने पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक की जानकारी जुटाई और उससे संपर्क किया।हवलदार उदयवीर सिंह हांसी पहुंचे और पर्स उसके असली मालिक पवन को सौंप दिया।
पर्स वापस मिलने के बाद पवन ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है और गलती से उसका पर्स कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पर्स में नकदी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान था। पर्स वापस मिलने पर उसने जांच की तो उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित मिला। पवन ने हवलदार उदयवीर सिंह का धन्यवाद किया और हांसी पुलिस का आभार जताया।
उदयवीर सिंह हवलदार ने बताया कि मुझे सड़क पर यह पर्स मिला था। पर्स में पहचान पत्र और पैसे थे। पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक से संपर्क किया और पर्स उसके मालिक को वापस कर दिया। मेरा काम ही यही है कि जो सामान मिला है, उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए।
यह मामला पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली और ईमानदारी की मिसाल पेश करता है। ऐसे प्रयास पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।