फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Indefinite strike by roadways employees in Hansi; passengers left stranded

हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, यात्री बेहाल

Mon, 02 Nov 2026 02:49 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:49 PM IST
Indefinite strike by roadways employees in Hansi; passengers left stranded
हांसी। रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम जनता पर साफ दिखाई देने लगा है। हांसी बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में घंटों परेशान होते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए पूछताछ केंद्र के चक्कर काटता रहा। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के तीसरे दिन रोडवेज कर्मचारियों ने हिसार जीएम का पुतला फूंककर अपना रोष जताया। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर रखा है। हड़ताल के चलते हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इससे लोकल और लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का लंबित भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान अभी तक लंबित है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस एवं मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनके खातों में बकाया राशि नहीं आती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल होकर प्रदेशव्यापी चक्का जाम कर सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल के कारण हांसी बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री आजाद ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।फिलहाल एक तरफ रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बसों का संचालन प्रभावित होने से आम यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब सबकी नजर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली अगली बातचीत पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

02 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के घर बैठे करें लाइव दर्शन, सोमवार को माता रानी के दरबार में लगाएं हाजिरी

02 Nov 2026

कुल्लू: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा मनाली, चौथी मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

02 Nov 2026

गोरखपुर: भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए अयोध्या की तरह सजा पिपराइच

02 Nov 2026

गोरखपुर: सैथवार मल्ल महासभा के महोत्सव में उमड़े हजारों लोग

02 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में की प्रेसवार्ता

02 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

02 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर रंग महोत्सव में फरवाही नृत्य पर कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

02 Nov 2026

हरदा: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बनी अव्यवस्थाओं का शिकार, गर्मी और शोरगुल के बीच खेले खिलाड़ी

02 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में दीपावली पर खेली जाती है 'अंगारों की होली', जलते पटाखे फेंकते हैं लोग; पुलिस ने दी चेतावनी

02 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंद्रमा और ड्रायफ्रूट से सजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर

02 Nov 2026

पुलिस को चकमा देकर भागे काली सरकार ने वीडियो में कहा, सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता

02 Nov 2026

बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी

02 Nov 2026

कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

01 Nov 2026

Meerut: जीआईसी में चल रहे सात दिवसीय माटी कला मेले में दिखीं आकर्षक वस्तुएं

01 Nov 2026

Meerut: पंजाबी समाज मेरठ रजि. ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

01 Nov 2026

Meerut: एमएसएम कॉलेज में धूमधाम से हुआ जश्न-ए-दिवाली का आयोजन, डीजे की बीट पर जमकर थिरके युवा

01 Nov 2026

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट प्रतियोगिता में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

01 Nov 2026

प्रोमेथियस स्कूल में पैरा एथलीटों का सम्मान

01 Nov 2026

पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली रैली में पहुंचे गुरुग्राम के हजारों कार्यकर्ता

01 Nov 2026

फरीदाबाद में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

01 Nov 2026

हीरक जयंती समारोह में दिखी हरियाणवी संस्कृति की शान, पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता बनी आकर्षण

01 Nov 2026

बरसात के बाद बढ़ी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया-अस्थमा का खतरा

01 Nov 2026

फरीदाबाद जिले में डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मरीज मिले

01 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

01 Nov 2026

संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

01 Nov 2026

एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दीपावली के बाद लगेगी हरियाली

01 Nov 2026

हरियाणा की 60 साल की विकास यात्रा और लोक संस्कृति की दिखी झलक

01 Nov 2026

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया याद, स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

01 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी खबर

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed