{"_id":"6ae807bbe815886dbd07ccc6","slug":"video-manali-marathon-2026-over-1100-participants-cleanliness-message-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा मनाली, चौथी मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा मनाली, चौथी मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:17 AM IST
Link Copied
पर्यटन नगरी मनाली में रविवार को फिटनेस और स्वच्छता का संदेश लेकर देश-विदेश से आए धावक सड़कों पर दौड़े। चौथी मनाली मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया। मैराथन में पुलिस अधीक्षक और एसडीएम मनाली ने भी दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मैराथन के तहत पांच और दस किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा रन फॉर फन में बच्चों और उनके परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस बार मनाली मैराथन को केवल खेल और फिटनेस तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। आयोजन में कचरा एकत्रित करने वाले प्रतिभागियों को मुफ्त एंट्री दी गई। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना रहा।
एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि मैराथन का आयोजन शानदार रहा। इस बार फिटनेस और स्वच्छता को विशेष रूप से आयोजन से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि कचरा एकत्रित करने वाले प्रतिभागियों को निशुल्क प्रवेश देकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
मनाली में आयोजित इस मैराथन ने एक बार फिर साबित किया कि खेल गतिविधियों के माध्यम से भी समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।